Breaking

LightBlog

बुधवार, 20 सितंबर 2023

रायपुर : अवैध शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

  • 20-Sep-23

रायपुर : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 119 पाव देशी शराब, बिक्री रकम 485 रुपए और एक बाइक जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी सत्यम विश्वकर्मा 29 वर्ष व मुकेश कुमार साहू 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से कुल 34 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 235 रुपए जब्त किया है। इसी तरह अभनपुर पुलिस ने बिरोदा नाला के पास बाइक सवार आरोपी जीवन साहू व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 43 पाव देशी शराब व बाइक जब्त किया है। वहीं मंदिरहसौद पुलिस ने ग्राम पलौद में आरोपी सेतू भारती 24 वर्ष के पास से 10 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 250 रुपए जब्त किया है। इसी तरह गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी हिमांसु बघेल 45 वर्ष के पास से 32 पाव देशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/qT2LFiO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox