- 20-Sep-23
रायपुर : भूमिया स्थित राइस मील चौक के पास तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश कुमार साहू 28 वर्ष ग्राम भूमिया का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी राइस मील चौक पर खड़ा था, तभी आरोपी मनीष, पियूष व अन्य ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच मेें लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/ImEApjx


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें