Breaking

LightBlog

बुधवार, 20 सितंबर 2023

सरेआम शराब पीते 10 पकड़ाए

  • 20-Sep-23

रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर पुलिस ने भूमिया तालाब के पास सरेआम शराब पीते आरोपी हरीश यादव 33 वर्ष, प्रकाश वर्मा 25 वर्ष, प्रकाश सिंह 28 वर्ष विशाल दास 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह उरला पुलिस ने आरोपी अजय विश्वकर्मा 23 वर्ष, आमानाका पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता 40 वर्ष एवं राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी गोलू यादव 23 वर्ष व रिंकु यादव 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं मौदहापारा पुलिस ने आरोपी दीपक राठौर 35 वर्ष व गोबरानवापारा पुलिस ने आरोपी नवरंग कश्यप 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/5BvEyN3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox