- 20-Sep-23
रायपुर : मकान निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर आजाद चौक पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भूस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बृजलाल देवांगन नेहा मेडिकल के सामने अश्वनी में मकान निर्माण करने केलिए 5 से 6 फिट गड्ढा खोदा था, जिसमें मोहम्मद आवेश 10 वर्ष और मोहम्मद साबिर 12 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी भूस्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/7ZiWOkY


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें