Breaking

LightBlog

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

(कोरबा) भाजपा कोसाबाडी मण्डल ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

  • 17-Aug-2023

कोरबा 17 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मण्डल के दवारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल मे निवासरत पूर्व सैनिको के घर जाकर उनका गमछा व पुस्तिका भेट कर उनका सम्मान किया गया । उनसे भेटकर भाजपा के रीति नीति व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। इसमें पोड़ी बहार मे निवासरत श्री शैलेष राठौर व श्री मरकाम व खरमोरा निवासी श्री जोहन खुर्जु को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के साथ चंदन सिंह, राजेश राठौर, जीवनलाल पटेल व पुनिराम साहू सहयोगी रहे। सभी सैनिको ने केंद्र सरकार के रक्षा नीति की सराहना की व उसे देशहित मे बताया। भाजपा ने उनके देश के प्रति समर्पण व देश सेवा के लिए अपना समय देने के लिए उन्हे सम्मानित करने का निर्णय लिया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/OKiFcAR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox