Breaking

LightBlog

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

(कोरबा) कटघोरा को जिला बनाने की मांग: उत्तम सिंह रंधावा आज से बैठेंगे भूख हड़ताल पर, विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

  • 17-Aug-2023

कोरबा 17 अगस्त । कटघोरा को जिला बनाओ अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तम सिंह रंधावा आज से गुरुद्वारा के सामने पंडाल लगा कर क्रमिक भूख हड़ताल में बैठेगें। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को पत्र सौंप दिया गया है। रायगढ़ भाजपा विधानसभा भाजपा का सह प्रभारी उत्तम सिह रंधावा का कहना है कि वर्तमान विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने विधानसभा चुनाव के दौरान जीत हासिल करने कटघोरा को जिला बनाने का वादा किया गया था, जो कि अभी तक पूरा नहीं किया। रंधावा ने जिला बनाओ अभियान को लेकर कटघोरा से रायपुर 230 किलोमीटर का पैदल यात्रा भी कर चुके है।आंदोलन को विभिन्न संगठन ने भी समर्थन किया है। प्रदेश पंचायत छत्तीसगढ़ प्रकोष्ठ सह प्रभारी पवन गर्ग ने कहा कि भाजपा नेता के पहले मैं कटघोरा का निवासी हूं, इसलिए कटघोरा के लिए जो भी अच्छा सोचेगा, उसी के पक्ष में हैं। राजेश यादव प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी छत्तीसगढ़ ने कहा कि विधायक को अपना वादा पूरा करना चाहिए। किशन केसरवानी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़ ने कहा कि आंदोलन को हमारा समर्थन रहेगा। धनु दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष, बीरेंद्र मोहन जयसवाल पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक सात व्यापारी प्रकोष्ठ जिला प्रतिनिधि ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/zc4Ov3J

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox