- 17-Aug-23
रायपुर, 17 अगस्त । मंदिर हसौद व सिविल लाइन पुलिस ने चाकू लेकर आतंक फैलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद पुलिस ने चंदखुरी फार्म नाहरपार के पास चाकू लेकर आतंक फैलाते आरोपी विकाश वर्मा 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पुरूषोत्तम राजपूत 23 वर्ष को चाकू लेकर आतंक फैलाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/c5ru6md


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें