- 17-Aug-23
रायपुर, 17 अगस्त । भनपुरी चौक में ऑटो रिक्सा खड़ी करने की विवाद पर तीन युवकों ने ऑटो चालक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रिषभ दास मानिकपुरी 25 वर्ष ब्रम्हदेईपारा खमतराई का रहने वाला है। प्रार्थी पेशे से ऑटो चालक है। बताया जाता है कि भनपुरी चौक के पास ऑटो में सवारी बिठाने की बात को लेकर आरोपी अमन, रोकी व अन्य ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/dme1vYz


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें