Breaking

LightBlog

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

(रायपुर) भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर बनाई बढ़त – अरुण साव

  • 18-Aug-23

सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी जीत की गारंटी है
रायपुर, 18 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सभी चयनित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पहली सूची से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी प्रत्याशी सूची की पहचान बनेगा। भाजपा ने युवाओं के साथ अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से 3 माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दिया है इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुडऩे ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने सभी सीटों पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है। पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की तरफ विश्वास के साथ बढ़ चुकी है। छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल बदल गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह सुनिश्चित हो गया है कि अब भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जड़ मूल से उखडऩे वाली है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बार पाटन से पलायन करना पड़ सकता है। जैसे उनके नेता राहुल गांधी अमेठी में सुनिश्चित हार को देखते हुए केरल के वायनाड पलायन कर गए, भूपेश बघेल भी पाटन में अपनी तयशुदा हार को देखते हुए पाटन के साथ किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि पाटन में अब उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरी कांग्रेस को हराकर एक नया इतिहास रचेगी।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/e2T19XG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox