Breaking

LightBlog

सोमवार, 28 अगस्त 2023

(रायपुर) सवारी बिठाने के नाम पर दो पक्ष भिड़े

  • 28-Aug-23


रायपुर, । माना विमानतल के गेट नंबर 1 के पास ऑटो में सवारी बिठाने के नाम पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर माना पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से प्रार्थिया कुमारी ऐश्वर्या तारक 23 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपिया प्रीति वर्मा व अंजु वर्मा ने यात्री बिठाने के नाम पर प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थिया प्रीति बरमन 28 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपिया ऐश्वर्य तारक एवं पूजा यादव ने यात्री बिठाने के नाम पर प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर माना पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/3dkwftj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox