- 26-Aug-23
रायपुर, 26 अगस्त । गाली-गलौज करने से मना करने पर दो युवकों ने महिला से गाली-गलौज कर ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सुखवंतीन यादव 52 वर्ष ग्राम भडहा की रहने वाली है। बताया जाता है कि आरोपी खिलावन यादव व राजू यादव प्रार्थिया के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जिससे प्रार्थिया ने मना किया तो आरोपियों ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया और ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/zm3A8vr


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें