- 26-Aug-23
रायपुर । रेलवे द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए निलंबित किये गए ट्रेनों में से सात (07) ट्रेनों को पुन: परिचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों को रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान चार (04) दिनों के लिए पुन: परिचालित किया जाएगा। इनमें से 04 ट्रेनों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक तथा 3 ट्रेनों को 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए रिस्टोर की गई है।
बता दें कि कि गोंदिया नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन निलंबित किया गया था, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुये इनके पुन: परिचालन का निर्णय लिया गया, ताकि त्योहार के दिनों में यात्रियों को आवागमन में अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त हो सके।
इन टे्रेनों का होगा पुन: परिचालन
01. बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल (08740) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
02. शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (08739) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
03. रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (08729) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
04. डोंगरगढऱायपुर मेमू पैसेंजर (08730) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
05. गोंदिया-वडसा मेमू पैसेंजर (08806) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
06. वडसा-चंदाफोर्ट मेमू पैसेंजर (08808) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
07. चंदाफोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर (08805) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुन: परिचालित किया गया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/bTwLOc6


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें