- 28-Aug-23
रायपुर, 28 अगस्त। राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने एक्सप्रेस वे ओव्हरब्रीज के नीचे तेलीबांधा में सरेआम शराब पीते आरोपी रितेश सिंह 35 वर्ष व आदित्य दुबे 41 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी बहादुर साहू 45 वर्ष व टिकेश्वर साहू 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी रोशन यादव 27 वर्ष व नारायण देवांगन 47 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह उरला पुलिस ने आरोपी हैदर खान 35 वर्ष व कमलेश साहू 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं आमानाका पुलिस ने आरोपी गोलू साहनी 38 वर्ष व सुभाष पांडे 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह मोवा पुलिस ने आरोपी राजेश ध्र्रुव 40 वर्ष, आरंग पुलिस ने आरोपी रामलाल रात्रे 36 वर्ष व मनीष कुमार ढीढी 30 वर्ष तथा माना पुलिस ने आरोपी बाबू सरकार 44 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/KInpV9R


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें