- 21-Sep-2023
कोरबा : उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 21 सितंबर 2023 को कोरबा के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिला सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पाठक 21 सितंबर को प्रात: 10:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेएसपीएल एरोड्रम (प्राइवेट) पहुंचेंगे। 12:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा हेतु प्रस्थान कर तथा 01:30 बजे विधानसभा कटघोरा अंतर्गत मीना बाजार मैदान पहुंचेंगे।उपमुख्यमंत्री पाठक 01:35 बजे मीना बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर शाम 04:30 बजे रथ द्वारा छुरी में आयोजित स्वागत सभा में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार के 04:45 बजे कोरबा विधानसभा के दर्री में स्वागत सभा में शामिल होंगे तत्पश्चात् 5:30 बजे कोरबा के घण्टाघर में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होंगे। 07 बजे कोरबा से रायगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/KTVOF0v


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें