- 21-Sep-23
रायपुर : राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 88 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 650 रुपए जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर पुलिस के टीम ने लालपुर फल मार्केट के सामने अवैध शराब बेचते आरोपी अजीत कुजूर 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 35 पाव देशी शराब जब्त किया है। इसी तरह गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी चंद्रभान ध्रुव 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 32 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 350 रुपए जब्त किया है। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी संभु दीप 21 वर्ष के पास से 21 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 300 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/bm69Y7l


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें