- 19-Aug-23
रायपुर, 19 अगस्त । वीरभद्रनगर में अज्ञात व्यक्ति ने घर के आंगन में खड़ी बाइक व स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजीत राय 45 वर्ष वीरभद्रनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के घर का कुंदा तोड़कर चोरी के नियत से अंदर घुसा और असफल होने पर घर के आंगन में खड़ी बाइक व स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 427 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/o0mEVq5


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें