Breaking

LightBlog

शनिवार, 19 अगस्त 2023

(रायपुर) सूने मकान से नकदी सहित लाखों रुपए के जेवर पार

  • 19-Aug-23


रायपुर, 19 अगस्त । टिकरापारा स्थित रावतपुरा कालोनी फेस-2 के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मेघा चौबे 32 वर्ष रावतपुरा कालोनी फेस-2 की रहने वाली है। बताया जाता है कि प्रार्थिया अपने परिवार के साथ 16 अगस्त को बाहर गई थी। जब 18 अगस्त को वापस लौटी तो देखा की उसके घर का ताला टूटा हहुआ है और आलमारी मेें रखे नकदीी 5 हजार सहित सोने-चांदी के जेवर गायब है। चोरी गए जुमला कीमती करीब 5 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच मेें लिया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/N2bViq9

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox