Breaking

LightBlog

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

(नगरी) संशोधित पदोन्नति सूची रद्द न करने की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मी ध्रुव  से शिक्षक संवर्ग ने लगाई गुहार

  • 11-Aug-23

नगरी, 11 अगस्त ।  राज्य सरकार के वन टाइम रिलेक्स सेसन के तहत पदोन्नत शिक्षक संवर्ग के प्रतिनिधि मंडल में विधायक महोदय को अवगत कराते हुवे बताया कि वे सभी वर्तमान में पदोन्नत हुवे है. उन्होंने कॉउंसलिंग में दूरस्थ स्थान दिखाए जाने के कारण असहमति दिया था।
उसके के माध्यम से संशोधित सूची निरस्त किये बाद सँयुक्त संचालक द्वारा 150 से 200 किलोमीटर दूरस्थ स्थानों में पदस्थापना  आदेश दिया गया था । जिन पर शिक्षकों ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुवे गृह ब्लॉक एवं  गृह जिलों में उचित कारण दशार्ते हुवे  संशोधित पदस्थापना जारी करने का आवेदन किया शालाओं में विषय शिक्षक के पद पुन: रिक्त किया तद्पश्चात संशोधित आदेश प्राप्त हुवा ।  शिक्षकों ने विधायक महोदय को बताया कि कुछ दिन से सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से संशोधित सूची निरस्त किए जाने का समाचार प्राप्त हो रहा है जिससे शिक्षकों में भय का वातावरण बना हुआ है साथ वे मानसिक रूप से प्रताडि़त महसूस कर रहे हैं यदि उनके पद स्थापना रद्द होती है तो सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कई सालों में विषय शिक्षक के पद पुन: रिक्त  हो जाएंगे जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा इसलिए किसी भी स्थिति में संशोधित पदस्थापना सूची निराश ना हो ताकि शिक्षक संवर्ग एवं बच्चों का भविष्य अंधकार में ना हो
 शिक्षक संवर्ग में बताया कि 15 वर्षों से एक ही पद पर रहने के बाद भी यह पदोन्नति प्राप्त हुआ है इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से संशोधित पदोन्नति सूची रद्द न हो सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव  ने शिक्षकों को इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में नारायण सिंह मोहन माला, बलराम देवांगन सुकलाल नेताम तूलेश्वर कश्यप हुलास राम यादव राजेश कुमार टांडेस अंशु देवांगन तीरथ यादव बसंत कुमार भक्त सरोज कुमार ध्रुव गीतांजलि मेश्राम केसरी कश्यप राकेश गायकवाड श्वेता वासनिक कविता साहू उपस्थित थे। 



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/TYMJUuS

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox