- 10-Aug-23
रायपुर, 10 अगस्त । राज्य के 1 लाख से अधिक सहायक शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वेतन विसंगति व प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त लाभ दिये जाने की मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आज से आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि ब्लाक स्तर पर आज से आंदोलन की शुरुआत की जा रही है, इसके बाद राजधानी रायपुर पहुंचकर सहायक शिक्षक अपनी आवाज बुलंद करेंगे। फेडरेशन के अनुसार जिनका चुनाव कार्य में ड्यूटी लगा है उनके लिए जिला अध्यक्ष कलेक्टर और ब्लॉक अध्यक्ष संबंधित एसडीएम से आवेदन देकर कार्य में असमर्थता के लिए आवेदन देंगे। चूंकि निर्वाचन अनिवार्य कार्य है उसको ध्यान में रखकर अगर 1 से 2 घंटे कार्य हेतु कहा जाता है तो स्थिति में काली पट्टी लगाकर अविहित अधिकारी का कार्य करेंगे।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/zxbgWHX


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें