Breaking

LightBlog

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

(कोरबा) टमाटर चोरी की शिकायत थाने में दर्ज

  • 14-Jul-23

कोरबा, 13 जुलाई । एक सब्जी विक्रे ता ने अपने घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा टमाटर चोरी किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।  मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों पर जहां सोशल मिडिया में मीम्स की बाढ़ आ गई वहीं अब हकीकत में टमाटर चोरी होने की बात सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में आया है, जहां एसईसीएल के झोपड़ीपारा निवासी सब्जी व्यवसायी कैलाश टंडन ने थाने में अपने घर से एक पेटी टमाटर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।  कैलाश ने पुलिस को बताया कि टमाटर बेचने के लिए उसने पांच पेटी टमाटर खरीदे थे। जिसे उसने अपने घर पर रखा था किेंतु अगले दिन सुबह देखने पर टमाटर की एक पेटी चोरी हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/nsTko3F

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox