Breaking

LightBlog

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

रायपुर : मंत्री गुरू रुद्रकुमार करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

रायपुर, 15 जुलाई 2023

राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार के दिन होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार 17 जुलाई को मुंगेली में ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। इस ओलंपिक का आयोजन 6 चरणों में लगभग ढाई महीने तक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/BwgKXJN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox