- 8-Jul-23
सूरजपुर, 08 जुलाई । सूरजपुर मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित महेशपुर गांव में एक महिला ने अपने बेटे व बेटी के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक द्वारा महिला के चरित्र पर लांछन लगाने को लेकर महिला ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटा अभी भी फरार बताया जा रहा है किसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर मुख्यालय से लगे गांव महेशपुर में मृतक सुखलाल खेती किसानी का काम करता था। घटना के दिन मृतक पड़ोस में रहने वाली रनिया के घर गया हुआ था। इसी दौरान उसने रनिया के चरित्र को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद नाराज रनिया ने पड़ोसी के साथ मारपीट की। पड़ोसी ने घर लौट कर अपने बच्चों को अपनी आपबीती बताई, जब पडो़सी के बच्चे रनिया से मामले की जानकारी के लिए उसके घर पहुंचे तब रनिया और उसके बेटे तथा बेटी ने मिलकर पड़ोसी के बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सुखलाल की बेटी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी तभी फ ोन पर उन्हे सूचना मिली कि रनिया उसकी बेटी और बेटे ने मिलकर उसके पिता सुखलाल की हत्या कर दी है। मौके पर सुखलाल के बच्चो ने देखा कि सुखलाल के गले में लोहे की रॉड घुसी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की बेटी के शिकायत के बाद रनिया और उसके बेटा बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया वहीं बेटा फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/QV7dUxM


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें