- 08-Jul-23
रायपुर, 08 जुलाई । कमल विहार गेट के पास शासकीय कॉम्पलेक्स के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची सेजबहार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास है। उसके सिर पर पत्थर से मारने का निशान है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/92ILMWi


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें