Breaking

LightBlog

सोमवार, 3 जुलाई 2023

(महसमद) शकसभ कर दवगत नतओ क द गई शरदधजल

  • 03-Jul-2023

महासमुंद, 03 जुलाई । कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में दिवंगत कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आज रविवार को ग्राम पंचायत खरोरा के सांस्कृतिक भवन में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शोकसभा आयोजित कर दिवंगत जला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद निर्मलकर व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, महामंत्री अमरजीत चावला, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व विधायक मकसूदन चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, लघु वनोपज संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद व खिलावन साहू सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/12Suoax

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox