Breaking

LightBlog

सोमवार, 3 जुलाई 2023

(रयपर) परधनमतर मद 7 क आएग रजधन

  • 04-Jul-23

रायपुर, 04 जुलाई । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 07 जुलाई 2023 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर प्रस्तावित दो कार्यक्रमों के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों/ कैमरामेन /फोटोग्राफरों को कव्हरेज के लिए फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी किया जाना है। कार्यक्रम दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित होंगे।
कृपया दोनो कार्यक्रम स्थलों के लिए आप अपने मीडिया संस्थान में कार्यरत दो-दो संवाददाता/फोटोग्राफर वीडियोग्राफरों को नामांकित (नाम, पदनाम, दूरभाष क्रमांक सहित) करते हुए इस आशय का पत्र जिला जनसम्पर्क कार्यालय, महिला थाने के पास छत्तीसगढ संवाद भवन (प्रथम तल) रायपुर में पासपोर्ट साइज के दो-दो फोटोग्राफ और संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र की फोटोकॉपी के साथ दिनांक 05 जुलाई 2023 दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ऐसे इलेक्ट्रानिक मीडिया संस्थान जिनका कव्हरेज ओ.वी. वैन के माध्यम से कराया जाना है। कृपया वे अपने पत्र में ओ.वी. वैन का कमांक / ओ.वी ड्राइवर/ओ.वी. इन्जीनियर आदि के नाम / पदनाम / दूरभाष का उल्लेख करते हुए दो-दो छायाचित्र और संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र की फोटोकॉपी देने का भी कष्ट करें।
0



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/8MKUAYI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox