- 29-Jun-23
रायपुर, 29 जून शराब के लिए पैसे नहीं देने पर नुकीली चीज मारकर चोट पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदित्य सरकार 21 वर्ष राजेन्द्र नगर सिविल लाइन का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी कल शाम साई नगर के तरफ घुमने गया था, तभी आरोपी मच्छी तांडी प्रार्थी के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा मांगा। प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर नुकीली चीज से जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 327 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/0h8qTnf


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें