- 29-Jun-23
रायपुर, 29 जून । शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने तीन युवकों से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार प्रार्थी बिजेन्द्र सिंह 33 वर्ष फेस-2 कबीरनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी अमन, अजीत व अन्य प्रार्थी के ऑफिस में आकर ऑफिस के कर्मचारी जयपाल, देवेन्द्र व राकेश से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने प्रार्थी के कर्मचारियों से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/KNu4skL


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें