Breaking

LightBlog

गुरुवार, 25 मई 2023

उत्तर बस्तर कांकेर : झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर बस्तर कांकेर 25 मई 2023

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानों एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में हुए शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के नक्सलवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने और छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ भी ली गई। अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार ने जिला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी को शपथ दिलाई।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/YJAudHy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox