जगदलपुर 25 मई 2023
झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों से लेकर वर्तमान तक नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके साथ ही राज्य में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया गया।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/p2oOrc4


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें