Breaking

LightBlog

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

सुरक्षाबलों-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया नक्सल कमांडर नागेश पदम,शव बरामद

18-Oct-23

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों-नक्सली मुठभेड़ में मारे गये मद्देड एरिया कमेटी के सचिव और नक्सली नेता डीवीसीएम नागेश पदम का शव बरामद किया गया है।
बता दें कि मंगलवार सुबह मद्देड़ के जंगलों में डीआरजी , एसटीएफ  और केरिपु 170 की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बंदेपारा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सल कमांडर नागेश पदम को ढेर कर दिया गया। घंटों फायरिंग के बाद मृतक नक्सली का शव बरामद किया गया। नागेश पदम पर 108 स्थायी वारंट लंबित हैं और उस पर 8 लाख का इनाम भी था। मुठभेड़ के बाद एरिया सर्चिंग के दौरान एके-47 रायफल, एके-47 की 3 मैग्जिन, एके-47 के 54 राउण्ड, विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रीक वायर और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/3fZPdyc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox