Breaking

LightBlog

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आम सभा को करेंगी सम्बोधित

30-Oct-23

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में पार्टियां जोर-शोर से अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगी हुई हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बना रहे हैं. इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौरे पर आ रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से हेलीकॉप्टर से वे जालबांधा जाएंगी. 2.35 बजे जालबांधा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगी. 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद शाम 4.45 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगी.



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/c9zVvqt

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox