Breaking

LightBlog

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

30 पौवा देशी शराब एवं मोटर सायकल जप्त

20 Oct 2023

भिलाई : मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि  एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट सुपेला के पास शराब बिक्री कर रहा है । सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस को आते देख संदेही अपनी मोटर सायकल लेकर भागने लगा जिसे गदा चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम मनीष नंदरे पिता रवि नंदरे उम्र 27 साल निवासी केम्प-1 शास्त्री चौक वैशाली नगर सुपेला का रहने वाला बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध रूप से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/ygeS4No

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox