105 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त
16 Oct 2023
कोरबा : कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी उरगा युवराज तिवारी के नेतृत्व में 15 अक्टूबर को थाना उरगा पुलिस टीम को 105 लीटर महुआ शराब पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम पुरैना में कथित आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डिब्बों में भरे कुल 105 लीटर महुआ बरामद कर कथित आरोपी के विरुद्ध धारा 34-2, आबकारी अधिनयम के तहत प्रकरण तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/iN1x9lw


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें