Breaking

LightBlog

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति में तोडफोड़ कर धार्मिक माहौल बिगाडऩे का प्रयास

12-Oct-23

दुर्ग  : भिलाई के कैंप 1 संतोषी पारा क्षेत्र में  असामाजिक तत्वों ने भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इस घटना के सामने आते ही आसपास के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के कैंप 1 संतोषी पारा में बिती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर के पास क्षेत्र के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सम्हाला। प्रशासन की ओर से इलाके में समाजिक धार्मिक माहौल शांत कराने चार थानों के टीआई और 25 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था। वहीं इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है। मामले में छावनी थाना पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही है। तथा  एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/04Ojq1G

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox