Breaking

LightBlog

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों से 91 किलोग्राम गांजा जब्त

18-Oct-23

रायपुर : जिले की मंदिर हसौद पुलिस ने  गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजे का परिवहन करते हुए उड़ीसा के 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 91 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया। जिस पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी की जा रहीं थी इसी दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत एनएच 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाया गया। वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सत्यप्रिया मांझी, प्रदोश मुण्डा एवं हितेश प्रधान निवासी अंगुल उडीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 240 ग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा मान्जा कार क्रमांक जीजे/21/ए ए/6123 को जप्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/0xrM61w

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox