Breaking

LightBlog

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 3 गिरफ्तार

17-Oct-23


रायपुर : राजेन्द्र नगर पुलिस ने अमलीडीह स्थित सांई ड्रीम ब्लॉक एच मकान नंबर 502 में दबिश देकर सट्टा खिलाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 नग लेपटाप, 12 नग मोबाइल, 3 नग पासबुक और नकदी 30 हजार रुपए जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमलीडीह स्थित सांई ड्रीम कालोनी में वल्र्ड कप क्रिकेट मैच आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मध्य खेले जा रहे मैच में सट्टा खिला रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम ने कालोनी के ब्लॉक एच स्थित मकान नंबर 502 में दबिश देकर आरोपी मुनिंद्र चौहान 30 वर्ष सहित अन्य 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से से 1 नग लेपटाप, 12 नग मोबाइल, 3 नग पासबुक और नकदी 30 हजार रुपए जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/rMkvVwD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox