Breaking

LightBlog

सोमवार, 11 सितंबर 2023

राजनांदगांव : अपने ही दोस्त के बच्चे का अपरहण कर मांगी फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

  • 12-Sep-23

राजनांदगांव : शहर के लालाबाग थाना क्षेत्र मे अपने की दोस्त के नाबालिग बच्चे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती में 50 हजार रुपए वसूलने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से फिरौती की राशि भी बरामद कर ली है।
मिली जानकार के अनुसार रविवार रात लाल बाग थाने में प्राथी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके 15 साल के बेटे को रोहन गनवीर एवं विवेक मसीह नामक व्यक्ति  घर से बाइक पर बैठाकर ले गए, जो देर रात तक वापस घर नहीं आया। प्रार्थी की पत्नी ने लगातार फ ोन करने के बाद भी आरोपियों ने फोन नही उठाया। जिसके बाद आरोपियोंं ने खुद फोन कर प्रार्थी की पत्नी को उसके पुत्र को किडनेप कर लेने तथा छोडऩे के ऐवज में  50 हजार रुपए की मांग की तथा नही देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरे फोन के बाद भयभीत परिजन नगद रूपए लेकर एबीस कंपनी इंदामरा के पास पहुंचे और रोहन, विवेक को पैसे दिये तब रोहन और विवेक ने उनके नाबालिक पुत्र को उन्हें सौंपा। इधर पैसे लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई थी। चुंकि मामला अपहरण का था पुलिस ने लालबाग थाना एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठीत कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। और 12 घंटों के भीतर ही आरोपी चंदन गनवीर लालबाग प्रभात नगर एवं विवेक मसीह पिता नील हार्वेट टांकापारा राजनांदगांव को सोमवार सुबह उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों  आरोपियो से फिरौती की रकम 50 हजार भी बरामद कर लिया है। आरोपियों से रुपए व बाइक जब्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/hczNtul

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox