- 09-Sep-23
रायपुर । रिंग रोड नंबर 1 रायपुरा स्थित शुभम होण्डा शोरूम के खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर ने तिजोरी में रखे 4 लाख रुपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश शर्मा 61 वर्ष कुशालपुर पुरानी बस्ती का रहने वाला है। प्रार्थी रिंग रोड नंबर 1 रायपुरा स्थित शुभम होण्डा शोरूम में काम करता है। बताया जाता है कि अज्ञात आरोपी ने शोरूम में लगे पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी में रखे नकदी 4 लाख रुपए पार कर दिया। प्रार्थी को जब इसकी जानकारी लगी, तो उसने इसकी शिकायत डीडीनगर थाना में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/nZjICbQ


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें