- 05-Aug-23
रायपुर, 05 अगस्त । 6जी एक्टिवा खरीदने पर उसके बदले दूसरे मॉडल का एक्टिवा वाहन देने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसाार प्रार्थी नवीन दुबे 43 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि वह सिटी मोटर के संचालक कैलाश खेमानी से 6जी मॉडल का एक्टिवा खरीदा था। जिसके बदले में आरोपी ने प्रार्थी डीएलएक्स मॉडल का एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 पीए 4029 को पकड़ा दिया। प्रार्थी ने मामले की शिकायत कोर्ट में की। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/P0VJbh4


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें