- 14-Aug-23
रायपुर, 14 अगस्त । बनरसी स्थित शराब दुकान में अज्ञात 7-8 लड़कों ने सेल्समेन से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर माना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पुरूषोत्तम चंदेल 22 वर्ष बनरसी के शराब दुकान में सेल्समेन के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि कल रात वह अपने घर जा रहा था। तभी बनरसी तालाब के पास अज्ञात 7-8 लड़कों ने प्रार्थी का रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर माना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 147, 148, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/X1ayTW7


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें