Breaking

LightBlog

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

(रायपुर) टेक्नॉलॉजी की प्रगति में भारत का आर्थिक भविष्य उज्ज्वल : नवदीप पुराणिक

  • 04-Aug-23

० यूरोपियन यूनियन के आर्थिक विशेषज्ञ  ने कार्यशाला में  कहा
रायपुर 4 अगस्त   समाज -सेवी संस्था प्रोग्रेसिव यूटिलाइजेशन ऑफ रिसर्च एंड इकोनॉमिक्स (प्योर)  द्वारा  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती शाम सूक्ष्म अर्थशास्त्र और सामाजिक विकास (माइक्रो इकोनॉमिक्स एंड सोशल डेवलपमेंट )  विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । स्थानीय सिविल लाइंस स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में  यूरोपियन यूनियन के आर्थिक विशेषज्ञ और यूनियन की  आर्थिक नीतियों के  सलाहकार नवदीप पुराणिक प्रमुख वक़्ता के रूप में शामिल हुए। . उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भविष्य का परिदृश्य टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा । टेक्नॉलॉजी की वैश्विक प्रगति में भारत का आर्थिक भविष्य उज्ज्वल है ।
  आर्थिक विशेषज्ञ नवदीप  पुराणिक ने आगे कहा कि  पहले के समय की बनिस्बत आज बैकिंग में टेक्नॉलॉजी के कारण बदलाव हम सबको महसूस हो रहा है. इस बदलाव के दायरे में सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था आ जाएगी। युवा शक्ति सम्पन्न  भारत के लिए इस टेक्नॉलॉजिकल वातावरण में आर्थिक विकास की अनंत संभावनाएँ मौज़ूद हैं। कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए प्योर संस्था के संस्थापक और रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.  सत्यजीत साहू ने कहा कि हम सबको आज के समय में  मानवता को सामने  रखकर आर्थिक विकास की योजनाएँ बनाने की आवश्यकता है ।  सिफऱ् लाभ पर आधारित व्यवस्था अराजकता और विषमता ही पैदा करती है । डॉ. साहू ने कहा कि गरीब – अमीर की विषमताओं को कम करने के लिए  विकास की योजनाओं को स्थानीय परिवेश के अनुकूल होना चाहिए ।
       कार्यशाला में नवीन कालेज के  अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर विनोद जोशी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुरूप  निर्मित योजनाओं से  भारत को हो रहे  फ़ायदे के बारे में  बताया ।   समाजसेवी  वर्निका शर्मा ने  कहा कि महिला शक्ति के आर्थिक योगदान को सबल बनाने से मानवीयता को सम्बल  मिलेगा। विशिष्ट अतिथि अर्पितानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम के आयोजक सुनील शर्मा ने यूरोपियन यूनियन के आर्थिक विशेषज्ञ नवदीप पुराणिक का विस्तृत परिचय दिया और बताया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के स्टार्टअप को भी नवदीप  पुराणिक लंबे समय से प्रोत्साहित करते रहे हैं.। कार्यशाला का संचालन एडवोकेट संतोष ठाकुर , डॉ संगीता कौशिक, और सूरज दुबे ने किया । कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों  समेत शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/uYPQkwT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox