- 14-Aug-23
रायपुर, 14 अगस्त । आमानाका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती सहित नकदी 6750 रुपए जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव नगर अंडरब्रीज के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी धनेशपुरी गोश्वामी 38 वर्ष सहित अन्य 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती सहित नकदी 6750 रुपए जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/ItfDpSu


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें