- 08-Aug-23
जूनियर नेशनल अंडर-19 के लिए चयनित होंगे खिलाड़ी
दुर्ग, 08 अगस्त । प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग एवं महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला शतरंज संघ एवं अग्रवाल सभा द्वारा स्टेट जूनियर अंडर-19 ओपन एवं गल्र्स फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का आयोजन राजनांदगांव के अग्रसेन भवन में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित किया गया है । प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे एवं सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर स्विस लीग पद्धति से 7 चक्रों में खेली जाएगी। चैंपियनशिप में 4-4 खिलाडिय़ों का चयन गुजरात में 20 से 28 सितंबर 2023 तक आयोजित जूनियर ह्व 19 चेस चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा ।
चैंपियनशिप में कुल 70000 रुपए नगद राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें ओपन एवं गल्र्स केटेगरी में प्रथम इनाम 5000 एवं ट्रॉफी द्वितीय 4000 एवं ट्राफी तृतीय 3000 एवं ट्रॉफी चतुर्थ 2000 एवम ट्रॉफी पांचवा 1500 एवं मेडल छठवां रु 15 सो एवं मेडल सातवा 1000 एवं मेडल आठवां 1000 एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा आयु वर्ग में अंडर 7 अंडर 9 अंडर 11 अंडर 13 अंडर 15 एवं अंडर 17 में भी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया जाएगा तथा भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। चैंपियनशिप में प्रवेश हेतु खिलाडी राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे, टूर्नामेंट डायरेक्टर ललित भंसाली, फिडे आर्बिटर अनीस अंसारी एवम रॉकी देवांगन से संपर्क कर सकते हैं।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/uOcQZPE


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें