Breaking

LightBlog

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

(करब) गमस बकर पर सरव हद समज क फ ट आकरश करब बद क आहवन कल

  • 04-Jul-2023

कोरबा 04 जुलाई । शहर में बीते दिनों गो मांस की बिक्री की घटना को लेकर हिंदू संघटनों में आक्रोश के स्वर फूट पड़े हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच जारी रखी हैं। इधर सर्व हिंदू समाज ने घटना के विरोध में पांच जुलाई को सुबह से दोपहर दो बजे तक जिले भर में व्यवसाय बंद का आह्वान किया है। चेंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने भी इसके विरोध में समिति को समर्थन देने का आश्वासन दिया है।शहर के मोती सागर पारा और इमलीडुग्गु क्षेत्र में मांस की बिक्री करने और उसका भंडारण किए जाने का पता चलने पर दो दिन पहले जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी सामने आने के बाद आम जन ने संबंधित लोगों की खूब खबर ली गई। प्रशासन की सुस्त कार्रवाई से असंतुष्ट होकर नगर के हिंदूवादी संगठनों ने एकजुटता दिखाई है। मामला सीधे तौर पर गाय की हत्या और उसके मांस की तस्करी से जुड़ा माना जा रहा।यही वजह है कि हिंदू समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।सोमवार को बुधवारी मार्ग स्थित गजानन मंदिर में सनातन संघर्ष समिति ने सर्व हिंदू समाज की बैठक करने के साथ इस विषय पर विचार विमर्श किया। सनातन संघर्ष समिति के नगर संयोजक सुबोध सिंह ने बताया कि कोरबा क्षेत्र में यह घटना बताती है कि लंबे समय से गोमाताओं की चोरी कर गायब किया जा रहा था। अब यह पता करने के साथ कार्रवाई की जरूरत है कि आखिर ऐसे लोगों के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा गो मांस की सप्लाई कहां तक की जा रही है। उन्होंने मांग दोहराई की इस तरह के अवैध काम में जुटे लोगों पर कार्रवाई के साथ ठिकानों को ध्वस्त किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर पांच जुलाई बुधवार को कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में दोपहर दो बजे तक समस्त व्ययवसायिक गतिविधियों को बंद रख विरोध जताने व्यवसाई से सहयोग मांगा जाएगा ।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/iLFk5um

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox