Breaking

LightBlog

रविवार, 18 जून 2023

(गरयबद) रजगर मल क लए नज परतषठन एव फरम स रकत पद पर परसतव आमतरत

  • 19-Jun-23

गरियाबंद, 19 जून । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा माह जून व जुलाई  2023 में जिला स्तरीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों व फर्मों से प्राप्त रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निजी प्रतिष्ठानों , फर्मों से अपील की है कि संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी यथा-प्रतिष्ठान का नाम, पता, सम्पर्क नंबर, ई-मेल पता, रिक्त पद का नाम, रिक्ति की संख्या, निर्धारित योग्यता, आयु वांछित अनुभव, कार्य का स्थान, मासिक वेतन संबंधी विवरण सहित ई-मेल एम्प्लाईमेंटएक्सचेंज डॉट गरियाबंद एडदरेड जीमेल डॉट कॉम से या सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में डाक द्वारा 22 जून 2023 तक उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि प्रस्तावित रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प में प्राप्त रिक्तियों को शामिल किया जा सके। रोजगार मेला,  प्लेसमेंट कैम्प की निर्धारित तिथि एवं स्थान की सूचना पृथक से दी जायेगी।  



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/JUb3ROP

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox