Breaking

LightBlog

शुक्रवार, 9 जून 2023

(रायपुर) पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

  • 09-Jun-23

रायपुर, 09 जून (आरएनएस)। ग्राम सिलतरा में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर जांच मेंं लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से प्रार्थिया लीलौतिन बाई 32 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि पूर्व विवाद के चलते आरोपी रामकुमार वर्मा, योगेंद्र एवं अन्य ने प्रार्थिया के पति से गाली-गलौज कर मारपीट किए। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी रामकुमार वर्मा 58 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि पूर्व विवाद को लेकर आरोपी धर्मेन्द्र साहू, मनीष, लीलौतीन व अन्य ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किए। दोनों पक्षों की शिकायत पर धरसींवा पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/Ap7Jrvi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox