- 19-Jun-23
रायपुर, 19 जून । अश्वनी नगर पुरानी बस्ती में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से प्रार्थी रघुनंदन केशरवानी 44 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि उसका बड़ा भाई आरोपी शिवानंद केशरवानी 47 वर्ष ने संपत्ति विवाद को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज कर बैट से मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी शिवानंद केशरवानी ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी रघुनंदन केशरवानी, ओम व लता ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/zOGFcbH


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें