Breaking

LightBlog

सोमवार, 5 जून 2023

33 करोड़ से होगा शहडोल जिले में विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

भोपाल : मंगलवार, जून 6, 2023

शहडोल जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 33 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 33 करोड़ रूपए और राज्य सरकार द्वारा 6 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से किए जाने वाले कार्यों में 4 नवीन 33/11 केव्ही उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार  के लिए 17 स्थानों पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 15 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 219 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2723 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 337  उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे शहडोल जिले की लगभग 11  लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/350WeGs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox