Breaking

LightBlog

मंगलवार, 23 मई 2023

बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में “भू-जल संरक्षण“ विषय पर संपन्न हुआ अंतरविद्यालयीन स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता

बेमेतरा, 23 मई 2023

भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के केन्द्रीय भूमिजल बोर्ड उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र रायपुर के तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद शा. शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में अंतरविद्यालयीन स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न कराया गया। जिसमें जिले के सेजेस बेमेतरा अंग्रेजी माध्यम, सेजेस बेमेतरा हिन्दी माध्यम, सेजेस बेरला एवं उत्तर बुनियादी सीबीएसई स्कूल बेमेतरा के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। “भू-जल“ संरक्षण विषय पर चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता रखा गया था, जिसमें देश में गिरते हुए भू-जल स्तर जैसे गंभीर समस्याओं को बताते हुए बच्चों में जागरूकता फैलाने संबंधित पेंटिंग व चित्रकला बनाया गया। इस विषय पर प्रतिभागियों ने अपने भावनाओं को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। भू-जल स्तर ऊंचा होने से ही लोगों का जीवन खुशहाल होगा। इस पेंटिंग चित्रकला प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड छत्तीसगढ़ से डॉ. अजय कुमार सिन्हा भू भौतिकीविद, श्री नागेश्वर राव सहायक भौतिकीविद, सुश्री श्वेता मोहंती सहायक भू-जल वैज्ञानिक उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुदेशा चटर्जी एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला पंचायत कार्यालय बेमेतरा में अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के द्वारा विजेता पुरस्कार एवं प्रोत्साहन सम्मान प्रदान किया गया।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/CibHnR4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox