Breaking

LightBlog

शुक्रवार, 26 मई 2023

धमतरी : आवेदन 09 जून तक आमंत्रित

धमतरी 26 मई 2023

शिक्षा सत्र 2023-24 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना के तहत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग (कन्या)/जगदलपुर(बालक) में प्रवेश लेने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से आगामी 09 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी कक्षा 12 वीं में 40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो एवं विज्ञान अथवा वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई करना चाहता हो। इसके लिए विद्यार्थी को विभाग के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के स्नातक/ स्नातकोत्तर तथा बीएड की पढ़ाई के बाद प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के सहमत है। साथ ही संबंधित जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान/वाणिज्य केन्द्र पर स्थायी प्रवेश के बाद योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की पात्रता होगी। योजना संबंधी निर्देश एवं अन्य जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।



from छत्तीसगढ़ विशेष – Lok Shakti.in https://ift.tt/MXjU6Qi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Adbox